logo

Ayodhya News: DPRA के चुनाव में कृपा शंकर चौधरी अध्यक्ष व विनोद त्रिपाठी बने महामंत्री

Blog single photo

डी पी आर ए का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 

अयोध्या,सहयोगमंत्रा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा अयोध्या का अधिवेशन चुनाव मुख्य चिकित्साधिकारी अयोध्या के सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष  डॉ.जे. के.सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


  अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री डॉ. अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष  शिवजी कुशवाहा, प्रांतीय सचिव  डॉ. प्रद्युम्न सिंह, मंडलीय अध्यक्ष  बी. एन.आर्या एवं मंडलीय सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं जनपद के पूर्व अध्यक्ष आर. के. सिंह उपस्थित रहे। अधिवेशन के अंत में प्रांतीय सचिव प्रद्युम्न सिंह चुनाव अधिकारी एवं मंडलीय अध्यक्ष  बी. एन.आर्या सह चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

  चुनाव सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गये । जिसमे अध्यक्ष कृपा शंकर चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जग प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष देशराज सिंह, मंत्री विनोद कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिल वर्मा,संयुक्त मंत्री अवधेश, कोषाध्यक्ष गोरखनाथ, आडिटर रामबोध, संरक्षक आर.के. सिंह, संतराम, जे.पी जायसवाल आदि पदाधिकारी प्रमुख रहे।

- महेश शंकर 

footer
Top