logo

प्रतापगढ़ : सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की मनायी गयी जयंती

Blog single photo

प्रतापगढ़, सहयोग मंत्रा। शहर के मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को दस्यु सुंदरी व पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मानयी गई। सपा के लोगों ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें नमन किया।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर शेर बहादुर यादव व संचालन अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने कहा कि अत्याचारों के खिलाफ महिलाएं कभी शांत नहीं रहती।

   युवजन सभा के प्रदेश महासचिव मोनू खारी ने कहा की भाजपा सरकार में छात्र नौजवान परेशान हैं। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है और हर परीक्षा लीक हो रही है। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में  सदस्यता अभियान चलाए जाने की बात कही।

   इस मौके जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, जावेद खान, संदीप यादव, डॉ राम बहादुर पटेल, गुलफाम खान, अहमद अली, शेर बहादुर यादव, आर के भीम, रामधन यादव, अश्वनी सोनी, शांति सिंह, संजीव पटेल, विनय प्रतापसिंह, मनीष पाल, राजू यादव, राजकुमार यादव, अनिल यादव, साबिर अली, अनम अहमद, निसार अहमद, अनीश यादव, मोहम्मद असलम, विपिन सरोज, संजय यादव, सुनील श्रीवास्तव, अमित यादव, संदीप यादव, जगदीश यादव, अखिलेश कुमार यादव, शाश्वत कृष्णा, आलोक शर्मा, अंकित यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

footer
Top