logo

प्रतापगढ़ : समूह सखी संचालिकाओं पर महिलाओं ने लगाया वसूली का आरोप, बताने पर लाभ से वंचित कराने की धमकी

Blog single photo

प्रतापगढ़,सहयोग मंत्रा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व गॉव स्तर पर रोेजगार की सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार ने समूह सखी का संचालन कराया है। जिसमें महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर कुटीर उद्योग के रूप में संचालित समूहों में जीवन यापन के लिए कमाई करती हैं।

  सरकार द्वारा सखी समूह को संचलित करने के लिए थोड़ा-थोड़ा धन मुहैया कराया जाता है। लेकिन समूह की संचालिकाओं द्वारा उसमें काम कर रही महिलाओं सदस्यों के आर्थिक शोषण की खबरें अक्सर आया करती हैं।

  जिले के कालाकॅकर विकास खण्ड के परियावां में सरकार की सहायता से नौ महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिसमें विकास महिला, रजनी महिला , 786 महिला स्वयं सहायता समूह, मॉ दुर्गा, चंदेलन का पुरवा आदि सहायता समूहों में सरकार ने प्रत्येक में 15-15 हजार की आर्थिक मदद की।
   इन समूहों में काम करने वाली महिलाओं ने समूह सखी प्रीति प्रजापति व सीमा मौर्य पर आठ हजार रू0 की अवैध धन वसूली का आरोप लगाया है। आरोप लगाने पर संचालिकाओं ने सदस्य महिलाओं को धमकाया कि कहीं मुंह खोला तो समूह के जरिए मिलने वाले लाभ से तुम्हें वंचित कर दिया जाएगा।
  समूह में काम करने वाली महिलाओं ज्येाति देवी, कांति देवी, सविता, अनीता, रेनू, आरती, अनीशा व कैसर बानों आदि महिलाओं ने मडिया के लोगों से बात करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की बात कहीं है।

  आरोप लगने पर प्रीती व सीमा ने बताया कि ब्लाक में तैनात BMMU अजय यादव के कहने पर हम लोग वसूली करते हैं।

  कालाकांकर के बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत पर जॉच कर कार्यवाही की जाएगी।

- पवन त्रिगुणायत 

footer
Top