logo

Ayodhya News: साइकिल द्वारा प्रयागराज से आ रहा अयोध्या दर्शन हेतु डाक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल

Blog single photo

17 फरवरी को दोपहर दो बजे पहुंचेंगे चिकित्सक...

अयोध्या मे IMA करेगा स्वागत...

अयोध्या, सहयोग मंत्रा। अयोध्या मे श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर रोज  श्रद्धालुओं का आना हो रहा है। इसी कड़ी मे संगम नगरी प्रयागराज से 17 फरवरी को इलाहाबाद मेडिकल एशोसिएसन के 26 डाक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल साइकल यात्रा से  दोपहर दो बजे देवकाली बाईपास चौराहा स्थित पंचशील होटल पर अयोध्या IMA के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

  उक्त  जानकारी IMA के पर्यटन सदस्य व पूर्व CMO डॉ. नानक सरन ने दिया। स्वागत के दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. मंजूसा पांडेय, डॉ. प्रवीण मौर्या, डॉ. अफरोज खान, डॉ. नानक सरन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थि रहेंगे।

- महेश शंकर 

footer
Top