logo

लोकमंच में शामिल गठबंधन पार्टियों की आयोजित हुई जन जागरण बैठक

Blog single photo

लोकमंच में शामिल राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, भारतीय समता समाज पार्टी, लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी  गठबंधन की जन जागरण बैठक सी एल गेस्ट हाउस हैदरगंज में सम्पन्न हुई।


  बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के सदस्य केन्द्रीय अध्यक्ष मण्डल बद्री विशाल विश्वकर्मा ने कहा कि अतिपिछड़ा, दलित, पसमांदा समाज ही बारी बारी से सपा,बसपा,भाजपा की सरकार बनाता है।यह जिसके पाले में जाता है उसी की सरकार बनती है लेकिन आज तक इसे प्रवचनो के सिवा कुछ नहीं मिला। आगे विश्वकर्मा ने कहा कि इसे दूसरों के बजाय अपनी सरकार बनानी चाहिए। यह समाज 63%वोटों के साथ ऐसा कर भी सकता है।


बैठक को इसके अतिरिक्त सभाजीत गौड़ सदस्य केन्द्रीय अध्यक्ष मण्डल, जिला उपाध्यक्ष सुल्तानपुर राजेश साहू, प्रधान अतापुर ,मण्डल अध्यक्ष रा भा पा डा जय-जय राम प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अयोध्या श्रीमती सुमन प्रजापति, वृन्दावन प्रधान आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता होरी लाल प्रजापति सईढईपुर एवं संचालन राम बरन प्रजापति जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर ने की।

footer
Top